MP Bhulekh – मध्यप्रदेश भूलेख,भू-नक्शा, खसरा / खतौनी B1 Online देखें

मध्य प्रदेश सरकार ने भू-अभिलेख को डिजिटलीकृत कर एमपी भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh) बनाया है। इस पोर्टल पर आप भूमि से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं। इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि बिना समय गंवाए आप एमपी भूलेख पोर्टल से खसरा नंबर, खतौनी और अन्य जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

MP Bhulekh Portal, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसमें राज्य के नागरिक भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर, मध्यप्रदेश राज्य के सभी भूमि का डेटा उपलब्ध किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश के नागरिक अपनी ज़मीन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां Bhulekh MP पोर्टल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

MP Bhulekh (mpbhulekh.gov.in) – संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामMP Bhulekh (मध्य प्रदेश भू लेख) / Bhulekh MP land records
विभाग का नामभूमि अभिलेख विभाग
लॉन्च किया गयामध्यप्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड या Land records MP प्रदान करने के लिए
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpbhulekh.gov.in

सम्बंधित लेख

MP BhuNaksha देखेंलॉगिन / रजिस्ट्रेशन करें
MP भूलेख पोर्टल पर रिपोर्ट देखेंनामानुसार खसरा-खतौनी देखें

MP Bhulekh Portal का उद्देश्य

CM शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने mpbhulekh gov in पोर्टल को लॉन्च करने का प्रमुख उद्देश्य रखा है, जिससे राज्य के नागरिकों को अपने घर से ही भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकें। इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत से राज्य के लोग समय की बचत कर सकेंगे। अब भूलेख की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालय या पटवारी के दौऱ्य से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। भूलेख की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होने से सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता में सुधार होगा। राज्य में भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और एक ही जगह को कई लोगों को नहीं बेचने का प्रबंध होगा।

इस पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को उनकी ज़मीन और भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

MP के वे सभी जिले जिनका भूलेख रिकॉर्ड Online उपलब्ध है

Indore (इंदौर)Jabalpur (जबलपुर)
Gwalior (ग्वालियर)Bhopal (भोपाल)
Anuppur (अनूपपुर)Mandsaur (मंदसौर)
Ashok Nagar (अशोकनगर)Morena (मुरैना)
Balaghat (बालाघाट)Narsinghpur (नरसिंहपुर)
Barwani (बड़वानी)Neemuch (नीमच)
Betul (बैतूल)Niwari (निवाड़ी)
Bhind (भिण्‍ड)Panna (पन्ना)
Mandla (मंडला)Raisen (रायसेन)
Burhanpur (बुरहानपुर)Rajgarh (राजगढ़)
Chhatarpur (छतरपुर)Ratlam (रतलाम)
Chhindwara (छिंदवाड़ा)Rewa (रीवा)
Damoh (दमोह)Sagar (सागर)
Datia (दतिया)Satna (सतना)
Dewas (देवास)Sehore (सीहोर)
Dhar (धार)Seoni (सिवनी)
Dindori (डिंडौरी)Shahdol (शहडोल)
Guna (गुना)Shajapur (शाजापुर)
Alirajpur (अलीराजपुर)Sheopur (श्योपुर)
Harda (हरदा)Shivpuri (शिवपुरी)
Hoshangabad (होशंगाबाद)Sidhi (सीधी)
Agar Malwa (आगर मालवा)Singrouli (सिंगरौली)
Khargone (खरगौन)Tikamgarh (टीकमगढ़)
Jhabua (झाबुआ)Ujjain (उज्जैन)
Katni (कटनी)Umaria (उमरिया)
Khandwa (खण्‍डवा)Vidisha (विदिशा)

MP Bhulekh Portal पर उपलब्ध भूमि सेवाएँ

यदि आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपनी ज़मीन से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप MP Bhulekh पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि (खसरा/खतौनी)प्रमाणित भू-अभिलेख प्रति डाउनलोड (Certified Copy Download)
आबादी अधिकार अभिलेखराजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि (Revenue Court Order Copy)
साधारण भू नक्शा नक्शा (Village Map)प्रमाणित भू नक्शा (Certified Copy of Village Map)
व्यव्हार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case)भू-अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika)
व्यपवर्तित भूमि-राजस्व भुगतानअभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि (Record Room Document Copy)
अभिलेखागार प्रतिलिपि (Record Room Document)भू राजस्व भुगतान (Revenue Payment)
दृष्टि बंधक (Hypothecation)व्यपवर्तन सूचना (Diversion Intimation)
ट्रांज़ैक्शन विवरण (Transaction Details), भूमि बंधक (Land Mortgage), कृषि भूमि राजस्व विभाग, DS दस्तावेज़ खोजें, जमानत विवरण खोजें, CERSAI खोजेंभूमिस्वामी आधार (Bhumiswami aadhar E-KYC)
RCMS आर्डरवॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge)

MP Bhulekh पोर्टल से नागरिकों को क्या लाभ हैं

  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए MP Bhulekh पोर्टल से राज्य के निवासी लोग अब अपनी ज़मीन के विवरण को ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • इसके माध्यम से लोग अब अपनी ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल की शुरुआत से अब लोगों को किसी भी खेत या ज़मीन के कागजात के लिए सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इसके माध्यम से सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार में कमी होगी, जबकि पहले सरकारी कर्मचारी पैसे की मांग करते थे।
  • एमपी भूलेख के ऑनलाइन होने से लोग अब ज़मीन का भू-नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के शुरुआत से ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी एक स्थान पर आसानी से प्राप्त हो सकती है।
  • इसका एक लाभ यह है कि अब भूमि से संबंधित विवादों में कमी आएगी और जानकारी में पारदर्शिता भी होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से ज़मीन की वैधता, यानी ज़मीन के असली मालिक की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

MP Bhulekh में पब्लिक पंजीकरण कैसे करें?

  • सर्वप्रथम, आपको आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
MP Bhulekh
  • होम पेज पर, आपको “Register As Public User” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर, एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर, आपको पहले सामान्य जानकारी जैसे लॉगइन आईडी, पहला नाम, आखिरी नाम, मध्य नाम, पिता/पति का नाम इत्यादि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात, आपको सूचना संचार जानकारी जैसे पता, लैंडमार्क, जिले का चयन, पिन कोड, कैप्चा कोड, मोहल्ला, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको “Send OTP” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर भेजा जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
  • फिर अंत में, आपको “पंजीकृत करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार, आप एमपी भूलेख पर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

MP Bhulekh पर भू-अभिलेख में खसरा कैसे देखें

अपने जमीन के भू-अभिलेख खसरा खतौनी देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  • सबसे पहले, एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखाई जाएगा।
  • होम पेज पर, आपको भू अभिलेख के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके स्क्रीन पर, एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
MP Bhulekh
  • जो होगा – क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं? तो आपको Yes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अब आपको इस पेज पर भू भाग unique ID, ULPIN संख्या, भूस्वामी आईडी, जिले का चयन, अपने तहसील का चयन और अपने गांव का चयन करना होगा।
MP Bhulekh
  • फिर आपको भू स्वामी, खसरा संख्या, प्लाट संख्या आदि में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा जिसके माध्यम से आप भू अभिलेख देखना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको captcha code दर्ज करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के पश्चात आपको “विवरण देखें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आपके जमीन का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहे तो इस जमीन के विवरण को प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मालिक (Landowner) के नाम से MP भूलेख खसरा खतौनी कैसे खोजें ?

ऊपर दिए गए सभी चरणों का पालन करने के बाद, आप खसरा खतौनी नाम के अनुसार ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • “Landowner” वाले रेडियो बटन का चयन करें।
  • रेडियो बटन पर क्लिक करने के बाद, आप “Select Landowner” पर क्लिक करके अपना नाम खोजें।
  • इसके बाद, Khasra No./Plot No. का चयन करें।
  • Captcha दर्ज करने के बाद, “View Details” पर क्लिक करें।
  • फिर आप “Land Parcel Detail” पर क्लिक करेंगे, और इसके बाद उसी के दाहिनी ओर स्लाइड करने के बाद आप “View Khatauni” के नीचे “Eye” वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
MP Bhulekh
  • फिर आपके सामने Khasra Khatauni MP खुल जाएगी, और आप इसे प्रिंट करके रख सकते हैं।

इस तरह, आप खसरा खतौनी नाम के अनुसार MP भूलेख खसरा खतौनी देख सकते हैं। उम्मीद है कि आपको एमपी भूलेख खसरा खतौनी की उपरोक्त जानकारी पसंद आई होगी।

MP भूलेख में खसरा नंबर से कैसे ढूंढें?

  • ऊपर दिए गए चरणों का पालन करने के बाद, आपको “खसरा नम्बर चुनिए” वाले रेडियो बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको Block/Khasra/Plot का चयन करना होगा।
  • Captcha दर्ज करें, उसके बाद “View Details” पर क्लिक करें।
  • फिर आप “Land Parcel Detail” पर क्लिक करेंगे, और इसके बाद उसी के दाहिनी ओर स्लाइड करने के बाद आप “View Khatauni” के नीचे “Eye” वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
MP Bhulekh
  • फिर आपके सामने Khasra Khatauni MP खुल जाएगी, और आप इसे प्रिंट करके रख सकते हैं।

MP भूलेख प्लाट संख्या द्वारा खसरा खतौनी कैसे खोजें

  • ऊपर दिए गए चरणों का अनुसरण करने के बाद, “Plot No.” वाले रेडियो बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, “Select Plot” पर जाकर अपने प्लाट का चयन करें।
  • Captcha दर्ज करें, “View Details” पर क्लिक करें।
  • Next “Land Parcel Detail” पर क्लिक करेंगे, और इसके बाद उसी के दाहिनी ओर स्लाइड करने के बाद आप “View Khatauni” के नीचे “Eye” वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
MP Bhulekh
  • फिर आपके सामने Khasra Khatauni MP खुल जाएगी, और आप इसे प्रिंट करके रख सकते हैं।

MP Bhulekh पर BHU Naksha MP कैसे देखें

मध्य प्रदेश में किसी भी ज़मीन का नक्शा देखने के लिए आप भू-नक्शा एमपी पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इस पोर्टल पर अपने क्षेत्र का चयन करके और ज़मीन की जानकारी दर्ज करके आप आसानी से किसी भी ज़मीन का नक्शा देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. Go to>> https://mpbhulekh.gov.in/Login.do
  2. वेबसाइट पर आने के बाद, होमपेज पर दिए गए “भू भाग नक्शा” (Land Parcel Map) विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद, एक पॉप-अप प्रदर्शित होगा जिसमें आपके सामने दो विकल्प होंगे:

  • “क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं.”
  • “क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं.”
  • इसके बाद, यदि आप मुफ्त में भू-नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप पहले विकल्प पर क्लिक करें।

ध्यान दे:

यदि आप भू नक्शा की Certified Copy निकालना चाहते है तो आपको इसलिए प्रति गांव 5100 रूपये प्रतिलिपि शुल्क भरना होगा यह शुल्क भरने के बाद आपको भू नक़्शे की Certified Copy एक PDF फाइल में प्राप्त होगी आप यह भूलेख mp से प्राप्त कर पायेंगे।

MP Bhulekh संपर्क जानकारी

आयुक्त भू-अभिलेख
मोती महल, ग्वालियर, मध्यप्रदेश – 474007
टोल फ्री नंबर – 18002336763, 07554000340
ईमेल – clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in

MP Bhulekh पोर्टल से जुड़े सम्मान्य सवाल (FAQs)

MP Bhulekh पोर्टल क्या है?

MP Bhulekh पोर्टल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक आधिकारिक वेबसाइट है जो राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग जमीन का नक्शा, खसरा-खतौनी, और अन्य भूमि संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Bhulekh MP पोर्टल का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है?

MP Bhulekh पोर्टल का उपयोग जमीन संपत्ति से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए किया जा सकता है, जैसे कि भू-नक्शा देखना, खसरा-खतौनी की जानकारी प्राप्त करना, और ऑनलाइन जमीन के विवादों का समाधान करना।

Bhulekh MP पोर्टल का उपयोग करने के लिए पंजीकरण कैसे करें?

आपको MP Bhulekh पोर्टल पर पंजीकरण के लिए जाने के बाद अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, और फिर एक खाता बनाकर पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

क्या भू-नक्शा देखने के लिए कोई शुल्क है?

नहीं, Bhulekh MP पोर्टल पर भू-नक्शा देखना मुफ्त है, और कोई भी शुल्क नहीं है।

क्या Bhulekh पोर्टल से नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, Bhulekh पोर्टल से नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे आप प्रिंट करके रख सकते हैं।

Bhulekh (Land Records): State Wise

Uttarpradesh (उत्तरप्रदेश)Madhyapradesh (मध्यप्रदेश)
Odisha (ओडिशा)Bihar (बिहार)
Uttarakhand (उत्तराखंड)Maharashtra (महाराष्ट्र)
Rajasthan (राजस्थान)Jharkhand (झारखण्ड)
Haryana (हरियाणा)Punjab (पंजाब)
Andhrapradesh (आंध्रप्रदेश)Gujarat (गुजरात)
Karnataka (कर्णाटक)Telangana (तेलंगना)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Assam (आसाम)
West Bengal (वेस्ट बंगाल)Goa (गोवा)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Kerala (केरला)
Tamilnadu (तमिलनाडु)Tripura (त्रिपुरा)
Sikkim (सिक्किम)Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)Mizoram (मिजोराम)
Nagaland (नागालैंड)

Contents