Bhulekh Himachal Pradesh : जमाबंदी, खसरा खतौनी, नकल ऑनलाइन, HimBhoomi Portal

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सभी भूमि संबंधी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जानकारी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट भूलेख Portal (himbhoomilmk.nic.in) पर लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। अब आप घर बैठे ही खसरा खतौनी एचपी, जमाबंदी हिमाचल, भूलेख एचपी, हिमाचल प्रदेश भूलेख दस्तावेज़ रिकॉर्ड नकल विवरण को ऑनलाइन देख सकते हैं। और हिमाचल प्रदेश भूमि रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेजों की जाँच कर उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को HP भूलेख पोर्टल से बहुत लाभ हो रहा है। अब हिमाचल प्रदेश की किसी भी भूमि के रिकॉर्ड की जानकारी के लिए तहसील, पटवारी, राजस्व विभाग कार्यालय का चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है। लोग घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन देख पा रहे हैं। और हिमाचल भू-अभिलेख से संबंधित दस्तावेज़ को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल से भूमि की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखी जाती है, इस पोस्ट में इसकी संपूर्ण प्रक्रिया दी गई है।

Bhulekh Himachal Pradesh (HimBhoomi Portal)- Overview

Article Nameहिमाचल प्रदेश खसरा- खतौनी, जमाबंदी, शजरा नस्ब नक़ल ऑनलाइन देखें
CategoryLand Records
आर्टिकल का उद्देश्यऑनलाइन सेवा उपलब्ध करवाना
LocationHimachal Pradesh
Official Sitehttps://himbhoomilmk.nic.in/
टोल फ्री नंबरTel: 91-177-2623678

About HP Bhulekh or HimBhoomi Portal(HP)

हिमभूमि पोर्टल हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है जिसका उद्देश्य प्रदेश के लोगों को अपनी भूमि से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल पर हिमाचल के सभी 12 जिलों के भूमि रिकॉर्ड जैसे – खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं।

अब प्रदेश के लोगों को अपने भूमि रिकॉर्ड के लिए तहसील या राजस्व विभाग का चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है। वे घर बैठे ही इन दस्तावेज़ों तक पहुँच सकते हैं। यह प्रणाली पारदर्शिता लाने में मदद करती है और दूरदराज़ के क्षेत्रों के लोगों को भी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्रदान करती है। मेरे विचार से यह पोर्टल हिमाचल के लोगों के लिए बेहद उपयोगी है।

HimBhoomi Portal(HP) के लाभ

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमभूमि पोर्टल या हिमाचल भू-रिकॉर्ड पोर्टल बनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ देना है। इस पोर्टल के माध्यम से पहाड़ों के दूरदराज के गाँव में बैठा व्यक्ति भी आसानी से अपना काम कर सकता है। पहाड़ों में सबसे बड़ी समस्या यातायात की है। लोगों को सही समय पर वहाँ पहुँचना मुश्किल होता है और मुड़ते-घुमावदार रास्तों की वजह से छोटी सी दूरी भी तय करने में बहुत समय लग जाता है। इस पोर्टल से होने वाले मुख्य लाभ इस प्रकार हैं-

  • लोगों को बार-बार दूरदराज के गाँवों से सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होगी।
  • लोग महत्वपूर्ण काम करने में लगने वाला समय बचा पाएंगे।
  • लोग घर बैठे ही कुछ मिनटों में आसानी से अपना काम निपटा सकेंगे।
  • राज्य के सभी 12 जिलों और 145 तहसीलों में यह सुविधा उपलब्ध है, सभी लाभ उठा सकते हैं।
  • बिना अधिकारियों से संपर्क के काम होने से रिश्वतखोरी में कमी आएगी।

हिमाचल प्रदेश के जिले जिनका भू रिकॉर्ड ऑनलाइन HimBhoomi Portal पर उपलब्ध है

Kulluकाँगड़ा (Kangra)
चंबा (Chamba)हमीरपुर (Hamirpur)
बिलासपुर (Bilaspur)किन्नौर (Kinnaur)
मंडी (Mandi)शिमला (Shimla)
लाहौल (Lahaul)सोलन (Solan)
ऊना (Una)सिरमौर (Sirmaur)

Services Available on Himbhoomi Portal

  • View Land Records (Jamabandi/RoR)
  • View Circle Rates of Your Village
  • View Govt Land Bank (Sarkari Bhoomi)
  • Mutation >
    • Online Mutation Request
    • Status of Mutation Request Application
  • Demarcation
  • Other Land Services

HimBhoomi Portal HP पर जमाबंदी (RoR) नक़ल देखे

जमाबंदी हिमाचल प्रदेश देखने के लिए आपको हिमभूमि पोर्टल पर जाना होगा। यह पोर्टल Online आपको जमाबंदी नकल, खसरा, खतौनी, भू-नक्शा, क्षेत्र मूल्य आदि जमीन से संबंधित सारे रिकॉर्ड उपलब्ध कराता है।

  • Go to HimBhoomi Portal>View Land Records Page
HimBhoomi Portal HP पर जमाबंदी (RoR) नक़ल देखे
  • जमाबंदी नकल निकालने के लिए आपको पहले अपनी जमीन का जिला, तहसील और गांव चुनना होगा।
  • फिर जमाबंदी वर्ष, प्रति का प्रकार, रिपोर्ट का प्रकार, ततीमा का प्रकार और पैमाना आदि जानकारी भरनी होगी।
  • जमाबंदी नकल खोजने के लिए आपके पास खेवट, खतौनी या खसरा नंबर जैसी जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ईमेल पर प्राप्त करने के लिए विकल्प चुन सकते हैं।
  • जैसे ही आप खोज बटन दबाएंगे, आपकी जमाबंदी नकल नई विंडो में खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

View Circle Rate of Your Village on HimBhomi Portal

हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से, लोग आसानी से अपने जिले और एसआरओ के साथ जुड़कर अपने गाँव के सर्किल रेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक सुविधा है जो नागरिकों को अपने संपत्ति के मूल्य को सही रूप से समझने में मदद कर सकती है और संपत्ति के विषय में सही निर्णय लेने में सहायक हो सकती है।

  • Go to NGDRS>Circle Rate Page
  • अपने District और SRO Office का चयन करें, फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, आपको कार्यालय, फ़ाइल नाम, अपलोड की गई तारीख, और क्रिया टैब मिलेगा।
View Circle Rate of Your Village on HimBhomi Portal
  • Download PDF बटन पर क्लिक करें और उस फ़ाइल को खोलें, आपको अपने गाँव के सर्किल रेट्स मिलेंगे।

View Govt Land (Sarkari Bhoomi) on HP HimBhoomi

सरकारी भूमि वह भूमि जो सरकार के स्वामित्व में है। आप इन भूमियों की खोज हिमभूमि पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करे:-

  • Go to HimBhoomi Check Govt Land Page
  • सरकारी भूमि वेबसाइट पर जाने के बाद, सबसे पहले अपने जिले, तहसील, भूमि मालिक (केंद्र सरकार या हिमाचल प्रदेश सरकार) और भूमि के प्रकार का चयन करें।
  • फिर कैप्चा कोड डालकर OK बटन पर क्लिक करें।
  • इससे सरकारी भूमि की सूची सामने आ जाएगी, जिससे आपको सरकारी भूमियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
View Govt Land Bank (Sarkari Bhoomi)
  • उस जानकारी को डाउनलोड करने के लिए, EXPORT विकल्प में एक्सेल फाइल आइकन पर क्लिक करें।

Check Mutation Application Status on Himbhoomi Portal

  • Go to HimBhoomi Portal > MEGH Services > Mutation Request
  • यदि आपने Mutation के लिए आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। उसके लिए Name, Email ID, Mobile No. डालें जो आपने आवेदन करते समय दर्ज किया था।
  • अंत में ‘Check Status‘ बटन पर क्लिक करके अपने म्यूटेशन स्टेटस की स्थिति जानें।

mHimbhoomi App Information

हिमाचल प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड को मोबाइल पर देखने के लिए “mHimbhoomiLand Records HP” मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

mHimbhoomi App Information

हिमाचल प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड मोबाइल पर देखने के लिए मोबाइल ऐप “एम हिमभूमि” डाउनलोड करें |

Download –> Android App
Download –> iOS App

Bhulekh Himachal Pradesh, Himbhoomi Portal Contact Infornation

Directorate Of Land Records,
Block No 28, SDA Complex,
Kasumpati Shimla Himachal Pradesh.
Tel – 91-177-2623678, Email – dlr-hp@nic.in
Email – lmk.helpdesk@hp.gov.in (Only For LMK Users)
Central Public Information Officer
Land Records Department, Public Information Officers

FAQs : Bhulekh HP, Himbhoomi Portal

हिमभूमि पोर्टल क्या है?

हिमभूमि पोर्टल हिमाचल प्रदेश का आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड्स पोर्टल है जहां आप अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

मैं अपना खसरा नकल कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

आप हिमभूमि पोर्टल पर जाकर अपना खसरा नंबर, क्षेत्र का नाम आदि डालकर खोज कर सकते हैं। फिर डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके अपना खसरा नकल डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhulekh (Land Records): State Wise

Uttarpradesh (उत्तरप्रदेश)Madhyapradesh (मध्यप्रदेश)
Odisha (ओडिशा)Bihar (बिहार)
Uttarakhand (उत्तराखंड)Maharashtra (महाराष्ट्र)
Rajasthan (राजस्थान)Jharkhand (झारखण्ड)
Haryana (हरियाणा)Punjab (पंजाब)
Andhrapradesh (आंध्रप्रदेश)Gujarat (गुजरात)
Karnataka (कर्णाटक)Telangana (तेलंगना)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Assam (आसाम)
West Bengal (वेस्ट बंगाल)Goa (गोवा)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Kerala (केरला)
Tamilnadu (तमिलनाडु)Tripura (त्रिपुरा)
Sikkim (सिक्किम)Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)Mizoram (मिजोराम)
Nagaland (नागालैंड)