भू नक्शा (Bhu Naskha Map) चेक कैसे करें ऑनलाइन 2024

यदि आपने हाल ही में भूमि खरीदी है या आप किसी भी भूमि का नक्शा या उस भूमि का क्षेत्रफल देखना चाहते हैं, अब आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। भूमि के नक्शे से यह पता चलता है कि किसी भूमि का आकार और रूप कैसा है। पहले भूमि के नक्शे के लिए हमें राजस्व विभाग के कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे किसी भी भूमि का नक्शा देख सकता है। इस पोस्ट में मैंने भूमि के नक्शे को ऑनलाइन कैसे देखा जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी दी है।

भूमि का नक्शा चेक करने के लिए राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भूमि के नक्शे उपलब्ध कराने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे अपनी भूमि का नक्शा देख सकता है। लेकिन कई लोगों को अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इसलिए मैं आपको सुझाव दूंगा कि आप इस पोस्ट में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें, जिसमें बताया गया है कि ऑनलाइन कैसे भूमि का नक्शा चेक किया जा सकता है। यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी।

भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करे

कदम 1 – आधिकारिक वेबसाइट खोलें

उत्तर प्रदेश भूमि नक्शा चेक करने के लिए, सबसे पहले आपको किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र को खोलकर upbhunaksha.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाए| यह उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है जहां आप ऑनलाइन अपनी भूमि का नक्शा देख सकते हैं।

कदम 2 – अपना जिला, तहसील और गांव चुनें

वेबसाइट खुलने के बाद, आपको डिटेल्स सेलेक्ट करनी होगी:

  • राज्य: उत्तर प्रदेश पहले से सेलेक्ट होगा
  • जिला: जिस जिले का भू नक्शा देखना है, उसे सेलेक्ट करें
  • तहसील: चुने गए जिले की तहसील का चयन करें
  • गांव: अपने गांव का नाम चुनें

इस तरह से अपना जिला, तहसील और गांव चुनकर आगे बढ़ें।

कदम 3 – मैप में खसरा क्रमांक चुनें

गांव का भूमि नक्शा स्क्रीन पर आने के बाद, आपको अपना खाता/खसरा नंबर सर्च करना होगा। जैसे ही मैप पर आपका खाता नंबर मिल जाए, उसे सेलेक्ट करें। खाता नंबर को सेलेक्ट करते ही उस खातेदार का नाम और पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस तरह से आप उत्तर प्रदेश का भूमि नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप इस भूमि नक्शे की रिपोर्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं। चलिए, आइए मैं आपको बताता हूँ कि रिपोर्ट कैसे डाउनलोड/प्रिंट की जा सकती है।

कदम 4 – मैप रिपोर्ट का विकल्प चुनें

भूमि नक्शा वेबसाइट पर अपना खाता नंबर चुनने के बाद भूमि नक्शा का विवरण दिखाई देगा। इस विवरण के सबसे नीचे ‘Map Report’ विकल्प मिलेगा | यूपी भूमि नक्शा को डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए आपको इस ‘Map Report’ विकल्प को चुनना होगा।

कदम 5 – भूमि नक्शा चेक करें

‘Map Report’ विकल्प को चुनने के बाद एक नई विंडो में चुने गए खाता नंबर का भूमि नक्शा यानि मैप रिपोर्ट खुल जाएगी। इस पर आप उत्तर प्रदेश का भूमि नक्शा और खसरा चेक कर सकते हैं। साथ ही आप इस रिपोर्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस प्रकार आप ऑनलाइन घर बैठे आसानी से अपनी भूमि का नक्शा चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्यवार भूमि नक्शा चेक करें

इस पोस्ट में मैंने उत्तर प्रदेश के लिए भूमि नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक किया जाता है, इसकी जानकारी दी है।

इसी तरह, अन्य राज्यों के निवासी भी अपने घर बैठे ऑनलाइन अपनी भूमि का नक्शा चेक कर सकते हैं। नीचे मैंने प्रत्येक राज्य के लिए भूमि नक्शा चेक करने के लिए लिंक दिए हैं:

राज्य का नामभूमि नक्शा चेक करने के लिए लिंक
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerala (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

Bhelekh देखने के लिए यहाँ क्लिक करे