भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक कैसे करें 2024| Bhu naksha Haryana

हरियाणा का राजस्व विभाग अब पूरी तरह से डिजिटल हो गया है, और विभाग ने भूमि नक्शा हरियाणा ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का नक्शा घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकता है। आप अपने खेत, प्लॉट, या किसी भी जमीन से संबंधित दस्तावेज़ों की जानकारी अब ऑनलाइन देख सकते हैं और उसे प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं। हरियाणा जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए इस पोस्ट में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

अब आप हरियाणा राजस्व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जमाबंदी नकल, मोटेशन, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन जैसी कई अन्य सुविधाओं का भी आसानी से लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा के किसानों और जमीन मालिकों को अब अपनी भूमि का नक्शा या भूमि से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस पोस्ट में आपको खसरा नंबर और खेवट नंबर के माध्यम से भूमि नक्शा हरियाणा ऑनलाइन कैसे निकाला जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसलिए, भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक करने की 2024 की जानकारी को पूरा अवश्य पढ़ें। तो आइए, शुरू करते हैं!

Bhu naksha haryana Important Details

पोस्ट का नामभू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक कैसे करें
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य की जनता
उद्देश्यभू नक्शा एवं जमीन संबंधी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना
भू नक्शा चेकऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jamabandi.nic.in/

भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक कैसे करें

स्टेप-1 jamabandi.nic.in वेबसाइट ओपन करे

bhu naksha haryana ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट jamabandi.nic.in को ओपन करे। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिये इस डायरेक्ट लिंक को ओपन कर सकते है – Haryana Land Records

स्टेप-2 View Cadastral Maps को सेलेक्ट कीजिये

वेबसाइट खुल जाने के बाद मेनू में cadastral maps विकल्प को सेलेक्ट करे। इसके नीचे View cadastral maps का विकल्प मिलेगा। इसी विकल्प में जाना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

स्टेप-3 Search Owner By Khasra को सेलेक्ट करे

अगले विंडो में फिर से वेबसाइट ओपन होगा। यहाँ सबसे पहले मेनू विकल्प को सेलेक्ट करे। Search में जाइये। यहाँ search owner by khasra विकल्प को सेलेक्ट करना है।

स्टेप-4 अपना जिला, तहसील और गांव चुनिए

इसके बाद अपना जिला चुने, फिर तहसील सेलेक्ट करें। उसके बाद गांव भी सेलेक्ट कर लें। तीनो डिटेल सेलेक्ट करने के बाद अपने जमीन का खसरा नंबर भी सेलेक्ट करे। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

स्टेप-5 bhu naksha haryana चेक करें

जैसे ही खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर नक्शा और उस जमीन के मालिक का नाम स्क्रीन पर आ जायेगा। आप दिए गए print विकल्प से भू नक्शा प्रिंट कर सकते है –

स्टेप-6 Search Owner By Khewat को सेलेक्ट करे

आप khewat number से भी अपने खेत का नक्शा निकाल सकते है। इसके लिए वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद search owner by khasra विकल्प के नीचे search owner by khewat का विकल्प मिलेगा। आपको इसी विकल्प में जाना है। इसके बाद अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करें। इसके बाद khewat नंबर को सेलेक्ट करे। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

स्टेप-7 भू नक्शा हरियाणा डाउनलोड करे

Khewat नंबर सेलेक्ट करने के बाद नक्शा डिटेल स्क्रीन में ओपन हो जायेगा। यहाँ print विकल्प के द्वारा भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हो –

इस तरह से आप घर नैठे अपने मोबाइल से भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी पा सकते हैं | आप खसरा और khewat नंबर के द्वारा अपने खेत, प्लाट या जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है। अगर आपके पास स्मार्टफोन से है तो इससे भी भूमि नक्शा देख सकेंगे। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या भू अभिलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

हरियाणा के जिलों की लिस्ट जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है –

Ambala (अम्बाला)Kurukshetra (कुरुक्षेत्र)
Bhiwani (भिवानी)Mahendragarh (महेंद्रगढ़)
Charkhi Dadri (दादरी)Nuh (नूहं)
Faridabad (फरीदाबाद)Palwal (पलवल)
Fatehabad (फतेहाबाद)Panchkula (पंचकुला)
Gurugram (गुरुग्राम)Panipat (पानीपत)
Hisar (हिसार)Rewari (रेवाड़ी)
Jhajjar (झज्जर)Rohtak (रोहतक)
Jind (जींद)Sirsa (सिरसा)
Kaithal (कैथल)Sonipat (सोनीपत)
Karnal (करनाल)Yamunanagar (यमुनानगर)

भू नक्शा हरियाणा मोबाइल से कैसे चेक करें

मोबाइल से भू नक्शा हरियाणा चेक करने के लिये आप अपने मोबाइल से किसी भी इन्टरनेट वेब ब्राउज़र में jamabandi.nic.in को ओपन कर लें। इसके बाद सभी प्रोसेस वैसे ही रहेगा जैसे ऊपर आपको बताया गया है। यानि –

  • Search owner by khasra
  • Search owner by khewat

इन दोनों के द्वारा भूलेख नक्शा कैसे निकालना है इसकी स्टेप by स्टेप जानकारी ऊपर स्क्रीनशॉट के माध्यम से बताया गया है। आपको उसी प्रोसेस को मोबाइल में भी फॉलो करना है।

भू नक्शा हरियाणा सामान्य प्रश्न (FAQs)

भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

आप हरियाणा के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित पोर्टल पर जाकर खसरा नंबर या खेवट नंबर दर्ज करके ऑनलाइन भू नक्शा देख सकते हैं।

क्या भू नक्शा हरियाणा डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, आप अपनी जमीन का भू नक्शा पोर्टल से ऑनलाइन देख सकते हैं और उसे प्रिंट या पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

भू नक्शा निकालने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

भू नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए आपको खसरा नंबर, खेवट नंबर, या जमीन का विवरण जैसे दस्तावेजों की जानकारी की आवश्यकता होती है।

क्या भू नक्शा निकालने के लिए कोई शुल्क लगता है?

नहीं, हरियाणा राजस्व विभाग द्वारा भू नक्शा ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा निशुल्क प्रदान की गई है।

भू नक्शा हरियाणा से कौन-कौन लाभ उठा सकता है?

हरियाणा के सभी किसान, जमीन मालिक, और आम नागरिक भू नक्शा हरियाणा पोर्टल से भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भू नक्शा पोर्टल पर कौन-कौन सी अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं?

भू नक्शा पोर्टल पर आप जमाबंदी नकल, मोटेशन, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन जैसी अन्य सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

Scroll to Top